कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान, लोकसभा में पेपर लीक बिल पर जारी चर्चा के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के नहीं पर बोले गौरव गोगोई, संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए सांसद गौरव गोगोई ने कहा- परीक्षा पर चर्चा हो रही है और प्रधानमंत्री या गृह मंत्री सदन में नहीं हैं, ये किस प्रकार की चर्चा है जिसमें प्रधानमंत्री गायब हैं और गृह मंत्री अनुपस्थित हैं? इसलिए विरोधी दलों ने प्रश्नकाल में ये मांग उठाई, हमारी मूल मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री जवाब दें लेकिन वे तो उपस्थित ही नहीं हैं तो जवाब कहां से देंगे? मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री शिक्षा को लेकर जवाब नहीं देना चाहते, जो अन्याय हुआ, उसके खिलाफ आज विरोध दलों ने प्रश्नकाल में आवाज उठाई, राहुल गांधी को लेकर गौरव गोगोई ने कहा कि वह आज सदन में बोलेंगे
‘प्रधानमंत्री गायब हैं, गृह मंत्री भी नहीं, वह जवाब नहीं देना चाहते’- गौरव गोगोई का बड़ा हमला

पेपर लीक बिल पर सरकार को घेरा, बोले गौरव गोगोई- ‘शिक्षा पर जवाब नहीं देना चाहते PM-शाह’









