फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, 2027 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद ने की बड़ी भविष्यवाणी, संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- अफसोस है कि भाजपा के लोग और उनकी सरकार बड़ी मछलियों को बचा रही है, करोड़ों लोगों की ये आस्था का सवाल है, अयोध्या से ये सरकार आई है और अयोध्या से ही जाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है, 2027 में इनकी सरकार जाएगी और अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री, सांसद अवधेश प्रसाद ने ने बड़ा दावा करते हुए कहा- भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलेगी, ये प्रभु का कहना है, अवधेश प्रसाद का नहीं, वही आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टी सांसदों ने सदन के बाहर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी व गबन मामले के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
'UP में BJP को 50 सीट भी नहीं मिलेगी, ये प्रभु का कहना है, अखिलेश बनेंगे CM- सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा











