कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पहुंचे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में होने वाली इस अहम बैठक में पंजाब और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा, पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ले सकते है कई महत्वपूर्ण फैसले, बता दें पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में जमकर चल रही है अंदरूनी कलह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष के पद से नहीं हटाने पर चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा नहीं है खुश, इसे लेकर पिछले कई दिनों से चन्नी और रंधावा गुट मिलकर कर रहे है बैठकें, प्रभारी भूपेश बघेल ने भी कुछ दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके गुट के साथ की थी लंबी बैठक, प्रभारी बघेल ने अपनी रिपोर्ट भी कांग्रेस आलाकमान को सौपी है, पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही पंजाब कांग्रेस को लेकर आ सकते है चौंकाने वाले फैसले
खरगे के घर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, पंजाब कांग्रेस पर हो सकते हैं बड़े फैसले

कांग्रेस हाईकमान की बड़ी बैठक, पंजाब संगठन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला









