PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रसूताओं की मौत पर सवाल, 'ब्रेक के बाद' बोलकर हंस पड़े हेल्थ मिनिस्टर खींवसर, विपक्ष भड़का

14 जुलाई 2026
साझा करें:
प्रसूताओं की मौत पर सवाल, 'ब्रेक के बाद' बोलकर हंस पड़े हेल्थ मिनिस्टर खींवसर, विपक्ष भड़का

'ब्रेक के बाद मिलते हैं'... प्रसूताओं की मौत पर हेल्थ मिनिस्टर के बयान से मचा बवाल

 राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में पिछले करीब ढाई महीनों के दौरान प्रसूताओं की मौतों को लेकर सियासत हुई तेज, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर लगातार है विपक्ष के निशाने पर, वही एक बार फिर अब स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर आए चर्चा में, मीडिया में मंत्री खींवसर ने ऐसा बयान दिया जिससे अब शुरू हुआ नया विवाद, समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों ने उनसे लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों पर पूछा सवाल, तो इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मुस्कुराते हुए कहा- मिलते हैं ब्रेक के बाद,  और इसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर आगे बढ़ गए, वहां मौजूद पीछे खड़े लोग भी मुस्कुराने लगे, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से हो रहा वायरल,  विपक्ष ने मंत्री के इस रवैये को लेकर सरकार पर  बोला तीखा हमला और इसे गंभीर मुद्दे पर असंवेदनशील प्रतिक्रिया बताया,  बता दें राज्य में पिछले ढाई महीनों के भीतर सरकारी अस्पतालों के लेबर रूम में 18 से अधिक प्रसूताओं की जा चुकी है जान, वही इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता मुकेश भाकर ने कहा- राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का संवेदनहीन रवैया! पिछले दो महीनों में सरकारी अस्पतालों में 18 से अधिक गर्भवती महिलाओं की मौत पर सवाल पूछा गया तो गंभीर जवाब देने के बजाय ठहाके लगाते हुए बोले- ‘मिलते हैं ब्रेक के बाद।’ क्या यही है सरकार की जवाबदेही?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal