PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रसूताओं की मौत पर सवाल सुनकर हंस पड़े मंत्री खींवसर, सांसद बेनीवाल ने CM भजनलाल से पूछे ये तीखे सवाल

14 जुलाई 2026
साझा करें:
प्रसूताओं की मौत पर सवाल सुनकर हंस पड़े मंत्री खींवसर, सांसद बेनीवाल ने CM भजनलाल से पूछे ये तीखे सवाल
  • प्रसूताओं की मौत पर बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- CM कब तक रहेंगे मौन?
  • Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल, कल समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों ने मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों पर पूछा था सवाल, तो इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मुस्कुराते हुए कहा- मिलते हैं ब्रेक के बाद, और इसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर आगे बढ़ गए, वही इसे लेकर सांसद बेनीवाल ने सरकार पर किया प्रहार, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान में पिछले दो महीनों में 18 प्रसूताओं की मौत होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है, ऐसे संवेदनशील विषय पर जिम्मेदारी स्वीकार कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा देने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री जिस प्रकार के बयान मीडिया के सामने दे रहे हैं, वह उनकी संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार मानसिकता को उजागर करता है, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूँ कि क्या वे अपने ऐसे गैर-जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को लेकर कोई टिप्पणी करेंगे ? आखिर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों की अव्यवस्था और लगातार हो रही मातृ मृत्यु पर मुख्यमंत्री कब तक मौन रहेंगे ?


    Hanuman Beniwal 

    Gajendra Singh Khimsar 

    Bhajanlal Sharma 

    Rajasthan 

    Rajasthan Politics

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal