PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

10 महीने तक सैलरी नहीं लेने का विधायक ने किया ऐलान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

13 जुलाई 2026
साझा करें:
10 महीने तक सैलरी नहीं लेने का विधायक ने किया ऐलान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
  • विधायक ने खुद ठुकराई 10 महीने की सैलरी, आखिर क्या है पूरी कहानी?
  • Breaking News: मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर अपने अनोखे फैसले को लेकर आए चर्चा में,  विधायक कमलेश्वर डोडियार अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) भोपाल में एलएलएम (LLM) की पढ़ाई करने के लिए अगले करीब 10 महीने तक विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन और भत्ता स्वेच्छा से नहीं लेने का किया फैसला, इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को लिखा पत्र, विधायक ने 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक वेतन-भत्ते का भुगतान रोकने का किया अनुरोध, डोडियार ने कहा- वह पढ़ाई के दौरान बार काउंसिल और विश्वविद्यालय के नियमों का पूरी तरह करना चाहते हैं पालन, इसलिए उन्होंने लिया यह निर्णय, वही विधायक ने यह भी साफ किया कि पढ़ाई के बावजूद विधानसभा सत्रों में हिस्सा लेने, जनता की समस्याएं सुनने और क्षेत्र के दौरे करने में कोई कमी नहीं आने देंगे तथा आवश्यक दौरे अपने निजी खर्च पर करेंगे, विधायक के इस फैसले की प्रदेशभर में हो रही चर्चा  

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal