बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का सियासी पारा हुआ हाई, बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) की घोषित उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन करते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जानकारी के अनुसार 420 के मामले में हुई वीणा मानवी की गिरफ्तारी, वही इस मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा- हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है, हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का किया गया प्रयास, यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है, मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं, हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे, बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी
बड़ी खबर: नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने इस पार्टी की प्रत्याशी को किया गिरफ्तार, देखें पूरा मामला









