राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ी खबर, अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान में कथित गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट और योगी सरकार को जारी किया नोटिस, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. एस. मोहना की पीठ ने दायर याचिका पर की सुनवाई, अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को यानी कि अगले सोमवार को होगी, सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील रखते हुए कहा कि इस मामले में SIT कर रही है जांच, अयोध्या राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता अजय कुमार राय, अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव और राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए मामला किया है सूचीबद्ध, याचिका में सीबीआई की निगरानी में गठित एक समिति से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दान की राशि में किसी तरह का गबन, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं? गौरतलब है कि इससे पहले याचिकाकर्ताओं ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने नहीं किया था स्वीकार, अब मामले की नियमित सुनवाई के दौरान कोर्ट के अगले कदम पर सभी की टिकी हैं नजरें
राम मंदिर दान मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र और UP सरकार को नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सक्रिय, केंद्र और यूपी सरकार से जवाब तलब









