बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज 13 जुलाई को नामांकन का है आखिरी दिन, नामांकन के आखिरी दिन बांकीपुर का सियासी पारा है हाई, उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन, वहीं दूसरी ओर एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी आज अपना नामांकन करेंगे दाखिल, जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर आज अपने समर्थकों के साथ बुद्ध मार्ग स्थित स्काउट एंड गाइड मैदान से रोड शो करते हुए नामांकन के लिए होंगे रवाना, वही नामांकन से पहले आज सुबह उन्होंने सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन का आखिरी दिन आज, प्रशांत किशोर और बीजेपी के नीरज सिन्हा भरेंगे पर्चा










