दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, निशु आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू, मामला उस समय और गरमा गया था, जब एक पॉडकास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार के साथ मारपीट का किया था जिक्र, वीडियो सामने आने के बाद CJP कार्यकर्ताओं समेत कई राजनीतिक संगठनों और नेताओं ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद मामले में SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई और संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराने की बात कही गई थी, जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं तय की जानी हैं, वही इस बीच स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी सफाई में दावा किया था कि उन्होंने सेल्फ डिफेंस में कार्रवाई की थी, जबकि अब दिल्ली पुलिस की हिरासत के बाद इस पूरे मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई तेज होने की है संभावना
स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, बुलंदशहर से हिरासत में लिया!

जंतर-मंतर मारपीट मामला: स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन








