भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का जयपुर दौरा, जयपुर भाजपा मुख्यालय में बीएल संतोष ने ली बड़ी बैठक, संभागीय चुनाव संचालन समिति से जुड़े पदाधिकारियों और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से निकाय चुनाव के लिए लगाए गए नेताओं के साथ बीएल संतोष ली की मैराथन बैठकें, वही इस दौरान बैठक में चुनावों में सांसदों के सक्रिय नहीं होने का भी उठा मुद्दा, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक में कहा- हमारा प्रत्याशी कितना भी कमजोर हो, हमें अंतिम समय तक उसका ही साथ देना है, किसी नेता ने फीडबैक के दौरान सुझाव दिया, जहां हमारा प्रत्याशी कमजोर है और निर्दलीय व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच में सीधी टक्कर है, वहां हमें अभी से निर्दलीय प्रत्याशी को साधने की कवायद शुरू कर देनी चाहिए, इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा- जो करेगा अनुशासन हीनता वो दोषी माना जाएगा, चाहे पार्टी का कोई भी नेता हो, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वही उन्होंने भीतरघात करने वाले नेताओं को भी दी चेतावनी, कहा- अनुशासनहीनता करने वाले और भीतरघात करने वाले नेताओं की सूची बनाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए
BL Santosh Jaipur Visit, BJP Jaipur Meeting, BJP Nikay Chunav, Rajasthan BJP News, BL Santosh News, BJP Internal Politics, BJP Discipline Action, BJP Bheetarghat, Rajasthan Municipal Elections, BJP Candidate, Jaipur Political News, BJP Leaders Meeting









