राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, कांग्रेस नेता जूली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम भजनलाल पर कसा तीखा तंज, नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा- राजस्थान में कानून का राज खत्म, अपराधियों का खूनी तांडव जारी!
भजनलाल जी की नाकामियों ने प्रदेश को अपराधिस्थान बना दिया है, प्रदेश में हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है कल राजधानी जयपुर में बीच सड़क पर कुल्हाड़ियों से दौड़ा-दौड़ाकर निर्मम हत्या, पीपाड़ शहर में मारपीट और फायरिंग, सिरोही के रेवदर में सरेआम तलवारें लेकर युवक का पीछा और मालगांव में ऑनर किलिंग की खबरें प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति बयां कर रही हैं, रोजाना झूठे दावों से प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाले मुख्यमंत्री जी बताएं कि जब प्रदेश में सरेआम हत्याएं हो रही हैं, गोलियां चल रही हैं और तलवारें लहराई जा रही हैं, तो प्रदेश की जनता आखिर किसके भरोसे रहे? आखिर अपराधियों में कानून का डर क्यों नहीं है? पुलिस का इकबाल कहां है? इन वारदातों को रोकने में आपका प्रशासन क्यों नाकाम है?
Tikaram Jully I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Congress I









