पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, गत 4 नवंबर को संगरूर में आयोजित हुई राहुल गांधी की इंसाफ रैली के बाद अब जवानी संभाल साइकिल यात्रा की हुई शुरूआत, चमकौर क्षेत्र से आज हुई साइकिल यात्रा की शुरूआत के दौरान आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में आप सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लोगों को एक बेहतर भविष्य देने का लिया है संकल्प, राहुल गांधी ने संगरूर में ड्रग्स, गैंगस्टर्स, हत्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर जताई थी चिंता, लोग अब न्याय और जवाबदेही की कर रहे हैं मांग, उसी के क्रम में आज हम निकाल रहे हैं साइकिल यात्रा, पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह के निर्वाचन क्षेत्र से शुरू होने वाली यह साइकिल रैली, उसी प्रयास का है हिस्सा, हम साइकिल रैलियां, मार्च और लोगों तक पहुंचने के अपने कार्यक्रम रखेंगे जारी, हमारा अभियान केवल चुनावी जीत के लिए नहीं, बल्कि है पंजाब को वापस पटरी पर लाने के लिए भी, आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर रही है विफल, लोग आज खो चुके हैं उम्मीद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गंवा दिया है एक बड़ा मौका, वो गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय अक्सर सुनाते हैं चुटकुले, लेकिन कठोर सवालों का नहीं दे पा रहे हैं जवाब, हम इन मुद्दों को उठाते रहेंगे, जवाबदेही की मांग करेंगे और न्याय के लिए लड़ेंगे, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्हें अंधेरे की ओर धकेला जा रहा उस पर रोक लगाने का करेंगे काम, पंजाब को रास्ते पर लाना है महत्वपूर्ण
भगवंत मान ने गंवाया बड़ा मौका- जानें सचिन पायलट ने क्यों दिया ये बडा बयान?

Sachin Piliot I Bhagwant Maan I Panjab Pilitics I Aap Panjab I Maan Sarkar I Cm Maan I Panjab Congress I Political News I Panjab Election I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








