PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘बैठकों और दावों से नहीं बदलेंगे हालात'- प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सांसद बेनीवाल का बड़ा बयान

12 नवंबर 2026
साझा करें:
‘बैठकों और दावों से नहीं बदलेंगे हालात'- प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सांसद बेनीवाल का बड़ा बयान

हनुमान बेनीवाल का CM भजनलाल पर हमला, राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला,  प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम भजनलाल पर कसा सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीखा तंज, सांसद बेनीवाल ने कहा- राजस्थान में आए दिन सामने आ रही हत्या, गैंगवार, लूटपाट, फायरिंग और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल, राजधानी जयपुर में सरेराह व्यक्ति की हत्या, भरतपुर संभाग के डीग जिले के सुंदरवाली गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या तथा जयपुर के रेनवाल में दिनदहाड़े दुकान के सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने जैसी घटनाएं प्रदेश में अपराधों की गंभीर स्थिति को उजागर करती हैं, हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा- मुख्यमंत्री जी, सवाल सीधा है कि राजस्थान में आम नागरिक की जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? केवल कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठकें करने, अपराध नियंत्रण के दावे करने और अधिकारियों को निर्देश देने से धरातल पर हालात नहीं बदलेंगे, जरूरत है कि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करे, प्रदेश में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई हो, अपराधियों को कठोर सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र की जवाबदेही तय हो तथा लगातार आपराधिक घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पुलिस गश्त की जाए सुनिश्चित 


Hanuman Beniwal, Bhajanlal Sharma, Rajasthan Politics, Rajasthan Crime, Law and Order, RLP, Nagaur MP, Jaipur Crime, Rajasthan News, Politalks

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal