PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में खुले आम हो रही हैं हत्याएं, CM भजनलाल को देना चाहिए जवाब- खाचरियावास

12 नवंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान में खुले आम हो रही हैं हत्याएं, CM भजनलाल को देना चाहिए जवाब- खाचरियावास

'राजस्थान में कानून का नहीं, अपराधियों का राज', प्रताप सिंह खाचरियावास का CM भजनलाल पर तीखा हमला

राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह तोड़ चुकी है दम, प्रदेश में अब कानून का राज नहीं, बल्कि गुंडों, बदमाशों और अपराधियों का चल रहा है राज, दिनदहाड़े सरेआम हत्या करके अपराधी बेखौफ हो जाते हैं फरार, अपराधियों के मन में न पुलिस का डर है और न कानून का खौफ, राजस्थान में व्यापारी, आम आदमी, महिलाएं नहीं है सुरक्षित और आम परिवार अपने घर से बाहर निकलने में भी महसूस कर रहे हैं डर, प्रदेश की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को है मजबूर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं गृह मंत्री की संभाल रहे हैं जिम्मेदारी, फिर भी प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार होती जा रही है बदतर, मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर राजस्थान में अपराधियों को खुली छूट किसने दे रखी है? क्या सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है? क्या पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने बेबस हो गया है? कभी जेलों से अपराधियों के वीडियो होते हैं वायरल, कभी जेलों में मोबाइल फोन होते हैं बरामद और कभी सरेआम हत्या, लूट, चोरी और फायरिंग की होती हैं घटनाएं, भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल झूठे प्रचार, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार में है मस्त, जनता की जान-माल की सुरक्षा से सरकार का नहीं रह गया है कोई लेना-देना, सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि जब कोई आम आदमी अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुंचता है तो कई जगह उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे डराया-धमकाया जाता है, पुलिसकर्मी ऊंची आवाज में करते हैं बात, गाली-गलौज और बदसलूकी करते हैं तथा फरियादी को निकाल देते हैं थाने से बाहर, जब आम आदमी को थाने में ही नहीं मिलेगा न्याय और सम्मान तो वह अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करेगा? अब केवल बयान देने और बड़ी-बड़ी बातें करने से काम नहीं चलेगा, मुख्यमंत्री को राजस्थान की जनता के सामने देना होगा जवाब, राजस्थान की जनता ने भाजपा को सरकार चलाने की दी है जिम्मेदारी, अपराधियों को खुली छूट देने का लाइसेंस नहीं


Pratap Singh Khachariyawas I Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajanlal I Bhajanlal Sarkar I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal