केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का राजस्थान पंचायतीराज चुनाव को लेकर बडा दावा, आज जैसलमेर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- पंचायतीराज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का मिलेगा भरपूर समर्थन और आशीर्वाद, जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने जिस तरह अधिकांश स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों को बनाया है विजयी, उसी तरह पंचायतीराज चुनाव में भी पार्टी को मिलेगा अच्छा जनसमर्थन, पंचायतीराज चुनाव का आज है अंतिम दिन, त्रिस्तरीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायतीराज चुनावों का है विशेष महत्व और भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक चुनाव को लेती है पूरी गंभीरता से, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए पहले भी यहां आने की थी योजना, लेकिन लगातार विदेश प्रवास के चलते नहीं हो पाया ऐसा संभव, आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात का मिला है अवसर, जिस दौरान भाजपा के इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर की गई चर्चा, वहीं केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप नई दिल्ली में विकसित किए जा रहे युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से ऐतिहासिक पहल बताया, कहा- दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प निश्चित रूप से भारत के लिए लेकर आएगा दूरगामी परिणाम, यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले लोगों में भी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव का भाव करेगा पैदा, इस संग्रहालय में भारत की हजारों वर्षों की निरंतर सभ्यतागत यात्रा का होगा दिग्दर्शन, यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ज्ञान-विज्ञान, कला और विरासत से हो सकेगा परिचित, यह केवल दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय ही नहीं होगा, अपितु पूरा होने के बाद दुनिया के सर्वाधिक देखे जाने वाले संग्रहालयों में भी होगा शामिल
Gajendra Singh Shekhawat I Rajasthan Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Political News I Breaking News I Big Breaking I









