विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 2026-27 के लिए समितियों का किया गठन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वर्ष 2026–27 के लिए सोलहवीं विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापतियों और सदस्यों का मनोनयन किया है. इसमें नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिला एवं बाल कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, गृह व स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज, पुस्तकालय व सरकारी आश्वासन, याचिका व सदाचार, विशेषाधिकार व अधीनस्थ विधान, अल्पसंख्यक व पर्यावरण तथा सामान्य प्रयोजन समिति का गठन शामिल है.
नियम समिति में दिग्गज नेताओं को स्थान
नियम समिति के पदेन सभापति वासुदेव देवनानी होंगे
सदस्य: वसुन्धरा राजे, अशोक गहलोत, श्रीचन्द कृपलानी, चन्द्रभान सिंह चौहान, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, दीप्ति किरण माहेश्वरी.
प्रश्न एवं संदर्भ समिति की कमान राजेन्द्र पारीक को
सभापति: राजेन्द्र पारीक
सदस्य: अर्जुनसिंह बामणीया, कान्ति प्रसाद, गोपीचन्द मीणा, जसवंत सिंह गुर्जर, अंशुमान सिंह भाटी, देवेन्द्र जोशी, रामावतार बैरवा, प्रताप पुरी, लालाराम बैरवा, रविन्द्र सिंह भाटी, दीन दयाल.
महिलाओं एवं बालकों की समिति में महिला प्रतिनिधित्व मजबूत
सभापति: कल्पना देवी
सदस्य: शोभारानी कुशवाह, दीप्ति किरण माहेश्वरी, शोभा चौहान, रमीला खड़ीया, नौक्षम, शांता अमृतलाल मीणा, शिमला देवी, सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. ऋतु बनावत.
पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का गठन
सभापति: नरेन्द्र बुडानियां
सदस्य: जब्बर सिंह सांखला, दीपचन्द खैरिया, भैरा राम चौधरी (सियोल), उदयलाल भडाणा, हरलाल सहारण, उदयलाल डांगी, धर्मपाल, ललित यादव, विकास चौधरी, सुरेश गुर्जर.
अनुसूचित जाति कल्याण समिति की जिम्मेदारी रमेश खींची को
सभापति: रमेश खींची
सदस्य: बहादुर सिंह, कालूराम, चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, सोहन लाल नायक, आदू राम मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, राम सहाय वर्मा, लक्ष्मण राम, गीता बरवड़, अनीता जाटव, संजय कुमार.
जनजाति कल्याण समिति की कमान फूल सिंह मीणा के हाथ
सभापति: फूल सिंह मीणा
सदस्य: कैलाशचन्द्र मीणा, इन्द्रा, घनश्याम, लक्ष्मण, महेन्द्र पाल मीना, हंसराज मीना, शंकरलाल डेचा, रामबिलास, मांगेलाल मीना, थावर चन्द.
गृह व पंचायतीराज समिति का गठन
सभापति: डॉ. जसवंत सिंह यादव
सदस्य: श्रीचन्द कृपलानी, राम स्वरूप लाम्बा, छगन सिंह राजपुरोहित, दर्शन सिंह, भीम राज भाटी, लादु लाल पितलिया, चेतन पटेल कोलाना, विद्याधर सिंह, विनोद कुमार, डूंगरराम गेदर, अशोक कुमार कोठारी.
पुस्तकालय व सरकारी आश्वासन समिति बनी
सभापति: हरिसिंह रावत
सदस्य: अशोक, गोविन्द प्रसाद, रामनिवास गावड़िया, देवी सिंह शेखावत, ताराचन्द जैन, रेवन्तराम डांगा, विक्रम बंशीवाल, पितराम सिंह काला, पूसाराम गोदारा, जयकृष्ण पटेल.
याचिका एवं सदाचार समिति का गठन
सभापति: कैलाश चन्द वर्मा
सदस्य: गणेश घोगरा, वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ़), राजेन्द्र गुर्जर, बाल मुकुन्दाचार्य, हंस राज पटेल, जेठानन्द व्यास, जयदीप बिहाणी, सुखवंत सिंह, भगवाना राम सैनी, अभिमन्यु, मोतीराम, डॉ. प्रियंका चौधरी.
विशेषाधिकार समिति की जिम्मेदारी जितेन्द्र गोठवाल को
सभापति: जितेन्द्र कुमार गोठवाल
सदस्य: प्रताप लाल भील, सुभाष मील, पुष्कर लाल डांगी, मनीष यादव, विक्रम सिंह जाखल, ताराचन्द, अतुल भंसाली, प्रशान्त शर्मा, उमेश मीणा, गणेशराज बंसल, डॉ. शिखा मील बराला, कुलदीप.
अन्य समितियों का भी हुआ गठन
वही इसके अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति तथा सामान्य प्रयोजन समिति का भी गठन किया गया है.
इन सभी समितियों के गठन के साथ ही विधानसभा का कामकाज और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा.










