राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- राजस्थान में बीते 10 साल का सबसे बड़ा अकाल है सामने, जोधपुर जिले में तकरीबन 2000 गांवों में हैं सूखे जैसे हालात, बाड़मेर के 2460, बालोतरा के 1216 और जैसलमेर के 961 गांव हैं सूखे की चपेट में, पशुओं के चारे का बढ़ता जा रहा है संकट, कमोबेश यही स्थिति है पूरे मारवाड़ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों की भी, जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा में बढ़ती जा रही हैं चारे की कीमतें, बताया जा रहा है कि चारा है 1200 रुपए प्रति मन और पशुपालकों के लिए इसे लेना है उनके बूते से बाहर, जिससे पशुओं के लिए बढ़ रहा है संकट, अकाल और सूखे की सबसे अधिक मार पड़ती है मूक पशुओं पर, जब चारे की कीमतें बढ़ती जाती हैं तो पशुपालकों पर बढ़ता है आर्थिक बोझ और कई बार वे पशुओं को खुले में छोड़ने को हो जाते हैं मजबूर, ऐसे हालातों में प्यास और भूख से तड़पते पशुओं की कई बार चली जाती है जान तक, इसलिए सरकार को तत्काल प्रभाव से चारे की बढ़ती कीमतों पर लगानी चाहिए रोक और प्रदेशभर में चारे व पीने के पानी की उपलब्धता करनी चाहिए सुनिश्चित, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए मजदूरी और रोजगार की तैयारी भी अभी से की जानी चाहिए शुरू, ताकि सूखे से प्रभावित परिवारों को समय पर मिल सके राहत, बाड़मेर में अभी दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो की थीं घोषणाएं, बताया जा रहा है कि 48 घंटे बाद भी प्रशासन को सरकार से लिखित स्वीकृति का है इंतजार, ऐसी ढिलाई से नहीं चलेगा काम, यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय आ रहा है हमारे सामने, सरकार को तुरंत हरकत में आकर प्रदेशभर के लिए एक व्यापक आकस्मिक कार्ययोजना बनाकर स्वीकृतियां करनी होंगी जारी
गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, कहा- ऐसी ढिलाई से नहीं चलेगा काम, जानें वजह

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajanlal I Bhajanlal Sarkar I Rajasthan Government I Rajasthan Politics I Rajasthan bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










