IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के गहलोत, कही ये बड़ी बात, देखें पूरी खबर

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, उदय भानु चिब और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, गहलोत ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है, युवा कांग्रेस के साथियों ने सत्ता के खिलाफ निडर होकर देशहित में आवाज़ उठाई है, अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते में हमारे किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और डेटा सुरक्षा के हितों से समझौता किया गया है, जब भाजपा विपक्ष में थी, तब कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे तरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान उन्होंने भी प्रदर्शन किए थे, पर आज वही सत्ता सच को दबाने के लिए तानाशाही और कायरता का परिचय दे रही है, IYC अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब और अन्य साथियों की गिरफ्तारी इसका प्रमाण है, हम अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, बल्कि सच्ची देशभक्ति है, डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं!