विशेष शिक्षकों की पीड़ा पर गहलोत ने उठाई आवाज, सीएम भजनलाल से की ये बड़ी मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा से की बड़ी मांग, अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा से विशेष शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह, अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल प्रदेश के विशेष शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपनी पीड़ा की साझा, कांग्रेस सरकार के दौरान हमने विशेष शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के हितों का सदैव ध्यान रखा, 2020 में मानदेय में 25%, 2021 में मानदेय में दोगुनी एवं 2023 में 10% वार्षिक बढ़ोतरी का प्रावधान किया था, दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 वर्षों से इन मानदेय कर्मियों की नहीं ली गई सुध, हमारी सरकार द्वारा घोषित 10% स्वत: वार्षिक वृद्धि की अनुपालना वर्तमान सरकार में नहीं हो रही है, मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इन “विशेष योग्यजन” की सेवा में जुटे शिक्षकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानदेय वृद्धि के आदेश तुरंत जारी करें