महिला आरक्षण बिल: गहलोत ने उठाए केंद्र की ‘आपात’ जल्दबाजी पर सवाल, देखें क्या कहा?

ashok gehlot

Women’s Reservation Bill 2026: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला, महिला आरक्षण को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, अशोक गेहलोत ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है, श्रीमती सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण के लिए पहल करते हुए यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास करवाया था, परन्तु महिला आरक्षण की आड़ में एनडीए सरकार जिस तरह आनन-फानन में 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, वह स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा करता है, आखिर ऐसी कौन सी आपात स्थिति है कि चुनावों के बीच इतनी जल्दबाज़ी दिखाई जा रही है? क्या यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन नहीं है? जब नई जनगणना का कार्य जारी है, तो 2011 के पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन का विचार करना लोकतंत्र और नए मतदाताओं के साथ अन्याय होगा, यह बेवजह ही उत्तर और दक्षिण भारत के बीच खाई पैदा करने का प्रयास है, सर्वदलीय बैठक की बजाय विपक्षी दलों से अलग-अलग बात करना, बिना व्यापक चर्चा और राज्यों को विश्वास में लिए इतना संवेदनशील कदम उठाना अनुचित है, एकतरफा निर्णय लेना और विपक्ष की राय न लेना इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है, लोकतंत्र ‘आम सहमति’ से चलता है, मनमर्जी से नहीं, सरकार को पहले सभी पक्षों से विधिवत परामर्श करना चाहिए

Ashok Gehlot Latest News

Women’s Reservation Bill 2026

Mahila Arakshan Bill Update

NDA Government vs Congress

131st Constitutional Amendment Bill

Sonia Gandhi Women Reservation

Delimitation on 2011 Census

Rajasthan Political News

North vs South India Politics

Media Wala News

Politalks