आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, मशहूर सिंगर आशा भोसले का हुआ निधन, दिग्गज गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, 7 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई का 92 की उम्र में हुआ निधन, उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म और संगीत उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई, दशकों तक अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के जाने से एक युग का हुआ अंत, उनके बेटे आनंद ने खबर दी है कि राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में कल 4 बजे अंतिम संस्कार होगा, आशा भोसले के निधन पर दिग्गजों ने जताया शोक, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस, हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक