Rajasthan Vidhansabha: भ्रष्टाचार के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के तीखे तेवर, बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन से ही एक अधिकारी को निलंबित करने का किया ऐलान, डेगाना विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में दरी पट्टियों की खरीद से जुड़ा मामला, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने उठाया था मुद्दा, मंत्री मदन दिलावर ने जवाब देने के साथ ही कर दी कार्रवाई, अजय सिंह किलक ने कहा, मंत्री से अधिकारियों ने बुलवाये गलत तथ्य, विधायक कोष से डेगाना विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों के लिए कुल 399 दरियां वितरित करने की दी गई जानकारी, जबकि भेरूंडा में 171 दरियां खरीदी जानी थी, लेकिन 104 ही खरीदी गईं. जो दरियां बांटी नहीं गई उनकी कीमत है 5 लाख रुपये से ज्यादा, मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर किया हमला, कहा- दरी पट्टियों का खेल पुरानी सरकार में हुआ, सरकारी धन की हुई लूटपाट, पूरे मामले की करवाऊंगा जांच, मंत्री दिलावर ने लगाया आरोप, कहा- लगता है डेगाना के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा भी इस घोटाले में रहे हैं शामिल, अजय सिंह किलक ने की मुख्य प्रभारी तत्कालीन अधिकारी को निलंबित करने की मांग, इस पर मदन दिलावर ने सदन से ही तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को निलंबित करने का किया ऐलान, उपनेता रामकेश मीणा ने ली चुटकी, कहा- पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा हैं अभी बीजेपी में, क्या उनको पार्टी से निकाला जाएगा, मदन दिलावर ने कहा- मामले की जांच करवाएंगे, जो भी दोषी होगा सबके खिलाफ होगी कार्रवाई, मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जांच में सामने आया है कि दरी पट्टियों की जगह खरीदे गये फर्श, 288 फर्श ही पहुंचे स्कूलों में 171 फर्श को लेकर नहीं है कोई जानकारी
ये भी पढ़े : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर मार्केट हुआ क्रैश, निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ रुपये










