मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर मार्केट हुआ क्रैश, निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ रुपये

शेयर मार्केट से जुड़ी बड़ी खबर, मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष के चलते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद, शेयर मार्केट में आज निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा, आज दिन के अंत में सेंसेक्स 1,097 अंक या 1.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,918.90 के करीब हुआ बंद, वहीं निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,450.45 पर हुआ बंद, BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप जो बाजार खुलने से पहले था 453 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा, वो बाजार बंद होने पर रह गया 452 लाख करोड़ पर, आज डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयर में देखने मिली मजबूती वहीं बैंकिंग शेयरों में देखने मिली बड़ी गिरावट, निफ्टी बैंक 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,783.25 पर हुआ बंद, इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.81 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.06 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.02 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.89 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुआ बंद, वहीं दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.77 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.12 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ हुआ बंद