PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बड़े बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली दौरे पर CM भजनलाल, राजस्थान को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें!

01 जून 2026
साझा करें:
बड़े बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली दौरे पर CM भजनलाल, राजस्थान को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें!

'विकसित राजस्थान' के संकल्प के साथ दिल्ली दौरे पर CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, सीएम भजनलाल शर्मा आज रहेंगे दिल्ली दौरे पर, मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास के लिहाज से माना जा रहा है बेहद महत्वपूर्ण, अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान सीएम शर्मा कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, जिसमें राजस्थान की अहम विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होने की है संभावना,सरकार के 'विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस केंद्र से अधिक संसाधन, वित्तीय मदद और लंबे समय से लंबित प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दिलाने पर रहेगा, बता दें सीएम भजनलाल के पिछले दिल्ली दौरों से भी प्रदेश को कई बड़े पैकेज और महत्वपूर्ण स्वीकृतियां मिल चुकी हैं, ऐसे में इस दौरे से भी राजस्थान के विकास को एक नई रफ्तार और बड़ी सौगातें मिलने की जताई जा रही है पूरी उम्मीद, वही सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर प्रदेश में बड़े बदलाव की होने लगी चर्चा, सूत्रों के अनुसार सीएम की पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी हो सकती है मुलाकात, आने वाले समय में राजस्थान में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,  अभी सरकार में सीएम सहित हैं 24 मंत्री, माना जा रहा है कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जाएगा बाहर? अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में इसका मिलेगा जवाब 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal