PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

युद्ध के हालात के बीच हनुमान बेनीवाल ने स्थगित किया धरना, दिया ये बयान

08 मई 2025
साझा करें:
युद्ध के हालात के बीच हनुमान बेनीवाल ने स्थगित किया धरना, दिया ये बयान

नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, SI भर्ती को रद्द करवाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जयपुर में चल रहा धरना किया स्थगित, 13वे दिन RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए आंदोलन को 13 मई तक स्थगित करने की घोषणा की, सांसद बेनीवाल ने कहा- देश की सीमाओं पर बने हालात को देखते हुए RLP ने यह निर्णय लिया है कि 13 मई तक आंदोलन को स्थगित रखा जाएगा, पाकिस्तान ने जैसा दुस्साहस किया, उसे हमारी सेना ने दिया है करारा जवाब, इस समय देश को एकता की आवश्यकता है और हम अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, … Read more

नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, SI भर्ती को रद्द करवाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जयपुर में चल रहा धरना किया स्थगित, 13वे दिन RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए आंदोलन को 13 मई तक स्थगित करने की घोषणा की, सांसद बेनीवाल ने कहा- देश की सीमाओं पर बने हालात को देखते हुए RLP ने यह निर्णय लिया है कि 13 मई तक आंदोलन को स्थगित रखा जाएगा, पाकिस्तान ने जैसा दुस्साहस किया, उसे हमारी सेना ने दिया है करारा जवाब, इस समय देश को एकता की आवश्यकता है और हम अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी, इसके साथ ही बेनीवाल को सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हमारी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो हम आगामी आंदोलन को और उग्र करेंगे, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय सीमा पर है ऐसे में देशहित को ध्यान में रखते हुए हम आंदोलन स्थगित कर रहे है, समाप्त नहीं, वही बेनीवाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की तारीफ की और कहा कि हमें हमारे देश की सेना पर गर्व है, हमारी सेना पाकिस्तान की हर गतिविधि का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है, बता दें आरएलपी पार्टी का जयपुर में पिछले 13 दिनों से भर्ती 2021 को रद्द करने, RPSC को भंग कर पुनर्गठित करने, PTI भर्ती में सत्यापन की मांग, तथा REET व RAS घोटालों की सीबीआई जांच जैसे मुद्दों पर चल रहा था आंदोलन

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal