PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

छात्र आंदोलन की सभी FIR रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च भी लिया वापस

01 सितंबर 2026
साझा करें:
छात्र आंदोलन की सभी FIR रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च भी लिया वापस

NEET छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, FIR रद्द; CJP ने वापस लिया दिल्ली मार्च

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला,  सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का  दिया आदेश, देश की सबसे बड़ी अदालत ने अनुच्छेद 142 की शक्तियों का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR कर दी रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का दिया आदेश, दिल्ली पुलिस सिर्फ उन 2873 लोगों के खिलाफ FIR जारी रखेगी जिनके खिलाफ आपराधिक मामले है दर्ज, साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा- अगर किसी राज्य में कोई एफआईआर है जिसकी जानकारी अभी हमें नहीं दी गई है तो उसे रद्द करने की मांग का राज्य विरोध नहीं करेंगे, बता दें देशभर में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान कई छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए थे मामले, जिसे लेकर मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट तक, अब शीर्ष अदालत के इस फैसले को प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए माना जा रहा है बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्र संगठनों और आंदोलन से जुड़े लोगों में है खुशी, जबकि इस फैसले ने छात्र आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान दर्ज होने वाले मामलों को लेकर एक बार फिर चर्चा कर दी तेज, वही इसके साथ ही CJP ने भी कोर्ट के फैसले के बाद 5 सितंबर का मार्च लिया वापस  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal