उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा शुरू होने से पहले ही गरमाया सियासी माहौल, यात्रा को लेकर शहर में छिड़ा पोस्टर वॉर, सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिनमें एक पोस्टर में अखिलेश को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाते हुए ‘मेरे माधव, सुदामा की धरती पर आपका स्वागत है’ लिखा गया, वहीं इसके उलट लखनऊ-रायबरेली हाईवे समेत कई जगह अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए गए पोस्टर, जिनमें उनसे पूछे गए हैं अलग-अलग सवाल, एक पोस्टर में ‘कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि कब देंगे?’ तो दूसरे में ‘20 करोड़ की वैनिटी दौड़ा रहे हो, ये सड़क किसने बनवाई? लिखा गया, इसके अलावा कुछ पोस्टरों में अखिलेश को ‘गिरगिटेश’ बताते हुए निशाना साधा गया, बता दें 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां हुई तेज और अखिलेश यादव रायबरेली से PDA रथ यात्रा की कर रहे हैं शुरुआत, सपा ने इस यात्रा को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग से जोड़ते हुए रणनीति तैयार की है, यात्रा के दौरान अखिलेश यादव पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के उन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, जो सरकार या प्रशासन की कार्रवाई से बताए जा रहे हैं असंतुष्ट, इसके अलावा वह हरचंदपुर के सपा विधायक और ओबीसी नेता राहुल लोधी के घर भी जाएंगे और 17 सितंबर को एबीवीपी व पुलिस अधिकारियों के साथ हुई झड़प के बाद चर्चा में आए समाजवादी छात्रसभा के सदस्यों से मुलाकात करेंगे
‘मेरे माधव’ से ‘गिरगिटेश’ तक... अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर की जंग

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav PDA Yatra, PDA Rath Yatra, Akhilesh Yadav Raebareli, Raebareli Poster War, Akhilesh Yadav Poster War, Samajwadi Party,










