Rajasthan: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया पलटवार, कल सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल को लेकर दिया था विवादित बयान, हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल को लेकर कहा था कि वे मूर्खों के राजा हैं, उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए, हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी थी मूर्खो के राज मूर्खाधिराज की उपाधि, वही बेनीवाल के इस विवादित बयान पर अब भाजपा के नेताओं को आया गुस्सा, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- हनुमान बेनीवाल का एक बेतुका बयान सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, उन्होंने उस बयान में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के बारे में जैसी भाषा बोली है, पूरा राजस्थान अब कहने लगा है कि आप नशे में चूर होकर आप इस तरह की बातें बोलते हैं, आप सांसद हैं, सांसद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए
'नशे में चूर होकर आप...'- बेनीवाल के बयान पर भड़के जवाहर सिंह बेढम, कही ये बड़ी बात

Hanuman Beniwal I RLP I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Jawahar Singh Bedam










