जानिए, आखिर क्यों हो रही देशभर में गहलोत सरकार की तारीफ

Ashok Gehlot

पॉलिटॉक्स न्यूज. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस तरह से उपाय किए हैं, जिस तरह के सख्त निर्णय लिए हैं, उनकी देशभर में जमकर प्रशंसा हो रही है. कोविड-19 का कम्यूनिटी ट्रोसमिशन रोकने के लिए समय पर लिए गए फैसलों पर देशभर में राजस्थान सरकार की तारीफ हो रही है. सीएम गहलोत ने इलेक्ट्रोनिक मीडिया, अखबार, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अपील करते हुए कहा कि सही जानकारियां आमजन तक पहुंचाएं, ताकि आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं हो.