शाम 4 बजे हो सकती है असम विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान, 126 सीटों पर होने हैं चुनाव, सूची जारी कर आप ने दिए पुख्ता चुनावी तैयारी के संकेत
असम में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने (AAP) ने भी अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें: बिहार से प्रेरित हो रही कर्नाटक की राजनीति: क्या इस्तीफा दे जा रहे सिद्धारमैया?
पार्टी द्वारा जारी इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें कई चेहरों से आप ने बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को चौंका दिया है. माना जा रहा है कि भारतीय चुनाव आयोग शाम करीब 4 बजे 126 सीटों पर होने वाले असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर सकता है. इसके बाद राज्य में आचार संहिता लागू होने की संभावना है और चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी.
किसे कहां से दिया टिकट
- नाओबोइचा से – अच्युत दास
- डेरगांव से – पुलिन गोगोई
- गोहपुर से – जरबोम कुटुम
- सेंट्रल गुवाहाटी से – अनुरूपा डेकराजा
- खुमटाई से – आशीष हजारिका
- सिबसागर से – तपन गोगोई
- रोंगापाड़ी से – टिकेंद्र थापा
- चेंगा से – जाहिदुल इस्लाम खान
- नदुआर से – रंजीत बोरो
- तिताबर से – पल्लव सैकिया
- ईस्ट गोलपारा से – जिन्ना अमीर हुसैन
- राहा से – बरुण बिकास दास
- बोकाजन से – रेनुका तिमुंगपी
- बिश्वनाथ से – अनंता गोगोई
आप की इस सूची के जरिए पार्टी ने राज्य में अपनी चुनावी तैयारी और संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है. आने वाले दिनों में अन्य दल भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं.
केरल के लिए भी जारी की लिस्ट
इससे पहले पार्टी ने केरल में भी 22 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. लिस्ट जारी करते हुए पार्टी ने कहा था कि प्रत्याशियों को राज्य में संगठन के विस्तार और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए चुना गया है.










