पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, राजा वडिंग ने पीसीसी के पद से कल दिया है इस्तीफा, वही आज दिल्ली में राजा वडिंग ने राहुल गांधी ने पंजाब को लेकर की महत्वपूर्ण मुलाकात, वही मुलाकात क बाद राजा वडिंग ने मीडिया में दिया बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी से मुलाकात हुई, उनको मैंने अपना (पंजाब कांग्रेस चीफ पद से)औपचारिक इस्तीफा दिया, उन्होंने बहुत प्यार दिया, पंजाब में क्या हालात हैं, किस प्रकार से वहां क्या हो रहा है, क्या हमें करना चाहिए, इस पर राहुल गांधी ने जानकारी ली, मैंने बतौर प्रदेश अध्यक्ष जो मेरा 4.5 साल का अनुभव था, वो साझा किया, कहां-कहां हमारी क्या चुनौतियां हैं, कैसे हमें उन चुनौतियों से लड़ना होगा और कहां हमारी क्या ताकत है, इस पर चर्चा हुई, उन्होंने बहुत प्यार दिया, मेरे जैसे कार्यकर्ता को उन्होंने प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, मैंने उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझे 4.5 सालों तक, मुश्किल परिस्थितियों में अध्यक्ष बनाए रखा, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं, आगे कांग्रेस पार्टी को कहीं मेरी जरूरत होगी तो मैं आपके पास हमेशा खड़ा नजर आऊंगा, उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस पार्टी में कोई इस्तीफा लेता नहीं है बल्कि चिट्ठी निकलती है जिसमें धन्यवाद दिया जाता है, मेरा फर्ज बनता था कि मैं अपना इस्तीफा सौंपूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे अध्यक्ष भी बनाया था
राजा वडिंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- मैने उनको अपना....

Rahul Gandhi I Punjab Congress I Sachin Pilot I Amrinder Singh raja warring









