पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, पीसीसी पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इशारों इशारों में सचिन पायलट पर साधा निशाना, आज राहुल गांधी से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने की है मुलाकात, वही अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब प्रभारी सचिन पायलट को लेकर दिया बाद बयान, कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के बारे में कहा- जब उन्हें प्रभारी बनाया गया, तो मैं उन्हें औपचारिक रूप से बधाई देने गया था, उस दिन मैंने उनसे लगभग 15 मिनट तक बात की थी, उनका जन्मदिन था लेकिन उसके बाद मैं उनसे नहीं मिला, 5 तारीख को वे प्रभारी बने थे और आज एक महीना हो गया। प्रभारी तकरीबन 2 घंटों के लिए चंडीगढ़ आए थे, इस बीच मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई, मुझे लगता है कि सचिन पायलट को लगा होगा कि 'राजा' की छुट्टी करनी चाहिए, मुझे ऐसा लगता है हालांकि मेरे पास इसका कोई पुख्ता सबूत तो नहीं है... वरना, कोई खास मुद्दा नहीं है... मुझे जो कहना था, वह मैंने राहुल गांधी से कह दिया है, राहुल गांधी के बाद अब कोई ऐसा नहीं बचा है जिसे मैं समझा सकूं कि क्या होना चाहिए और क्या नहीं
पीसीसी पद से इस्तीफा देने के बाद राजा वडिंग का पायलट पर बड़ा हमला, कहा- उनको लगा होगा कि 'राजा' की छुट्टी...

Sachin Pilot I Amrinder Singh raja warring I Punjab I Congress









