PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजा वड़िंग का इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की तलाश तेज, सिंगला समेत इन नेताओं के नाम चर्चा में

01 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राजा वड़िंग का इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की तलाश तेज, सिंगला समेत इन नेताओं के नाम चर्चा में

2027 के रण से पहले पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजा वड़िंग आउट! सिंगला की एंट्री की चर्चा तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में हुआ बड़ा नेतृत्व परिवर्तन,  अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद में करने वाला है बदलाव, इसे लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी बनाए गए सचिन पायलट ने हाल ही में राज्य के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से लिया था फीडबैक, जिसके आधार पर हाईकमान के स्तर पर संगठन में बदलाव को लेकर हुआ मंथन, माना जा रहा है कि विजय इंदर सिंगला को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की दे सकती है जिम्मेदारी, कांग्रेस हाईकमान कभी भी  नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का कर सकता है ऐलान, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अप्रैल 2022 से पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान के बीच यह बदलाव आया है सामने, पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की दौड़ में विजय इंदर सिंगला के नाम के आलावा परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला और सुखबिंदर सिंह सरकारिया समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी हैं चर्चा में, कांग्रेस अब ऐसे चेहरे को आगे लाना चाहती है जो अलग-अलग गुटों को साथ लेकर चल सके और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में पार्टी संगठन को कर सके मजबूत  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal