Politalks.news. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में नई खुशियां दस्तक दे रही हैं. विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसके बाद दोनों के फैंस में खुशी की लहर है. बॉलीवुड को भी नन्हे तैमूर के आने के बाद इस कपल से खुशी की खबर का इंतजार था. विराट ने खुद के टवीटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है. उनके साथी प्लेयर्स ने विराट और अनुष्का को बधाई दी है. वहीं कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए पीएम मोदी की लाइनों को यहां फिट कर दिया कि आपदा को अवसर में बदल डाला.
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
शुरुआत करते हैं उन्हें बधाई देने वालों की तो उनके पार्टनर और इंडियन टीम के वाइस कैंप्टन रोहित शर्मा की. रोहित शर्मा ने उनकी नई पारी के लिए विराट को बधाई दी है.
Congratulations to you both. Best wishes for the new innings.
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 27, 2020
क्रिकेट टीम के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने दोनों को आगामी खुशियों के लिए बधाई दी है.

अब उनके फैंस ने चुटकी लेते हुए कहा कि विराट ने आपदा को अवसर में बदल दिया. मजाकिया लहजे में कहा जाए तो कहने का सीधा मतलब लॉकडाउन का सदउपयोग करने से है. इस तरह की कई इमेज उनके फैंस ने पोस्ट की है.



कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए लिखा ‘लॉकडाउन का पूर्ण इस्तेमाल कोई इनसे सीखे.’

मंदार श्राफ नाम के यूजर ने कहा कि क्रिकेटर होगा या एक्टर? या हर माता पिता की तरह इंजीनियर या डॉक्टर?

एक फैंन से एक छोटे बच्चे के बैटिंग करने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा 3 तीन के बच्चे का ये टैलेंट है.
https://twitter.com/Shahid02176267/status/1298964369028427776?s=20
एक यूजर ने कहा कि इसका मतलब आप आॅस्ट्रेलिया वाली सीरीज़ नहीं खेलोगे?

जबकि एक यूजर ने नेपाली प्रधानमंत्री ओली के मजे लेते हुए लिखा, ‘विराट कोहली का बच्चा भी नेपाली होगा.’ भगवान राम के नेपाली होने और अयोध्या नेपाल में होने को लेकर ओली काफी वायरल हुए थे.











