Politalks.news. आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है. इस मौके पर घर घर में भगवान गणेश विराजे हैं. सभी जगह ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का उद्घोष है. इस खास मौके पर आमजन से लेकर बॉलीवुड के बी-टाउन सेलेब्स के घरों में भी आज गणपति विराजमान हुए हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन और शिल्पा शेट्टी से लेकर हेमा मालिनी तक ने सोशल मीडिया पर गजानन के विराजमान होने के पल शेयर किए हैं. सभी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड ने किस किस अंदाज में ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का उद्घोष किया है.
अमिताभ बच्चन ने थ्रोबैक फोटोज शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है.
T 3634 – Ganapati Bappa moreya .. pic.twitter.com/zxmjvpJ8Vt
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 21, 2020
अजय देवगन ने भी गणपति सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर कर लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है. वे सेलिब्रेशन में लोगों के बीच गणपति दर्शन को जाते दिखाई दे रहे हैं.
Ganpati Bappa Morya 🙏#HappyGaneshChaturthi pic.twitter.com/oDhlWkZP9a
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 22, 2020
वहीं अभिनेत्री कालोज ने ‘दुख हरता’ को घर लाने और आशीर्वाद लेने की सलाह दी.
This year, we need the 'Dukh Harta' to take away our problems & bless us with better times…
Wishing safety & peace for all. #HappyGaneshChaturthi 🙏🏼
— Kajol (@itsKajolD) August 22, 2020
कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है.
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 22, 2020
लंग कैंसर से जूझ रहे एक्टर संजय दत्त ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पत्नी मान्यता संग एक फोटो शेयर की है. कैप्शन में लिखा- हर साल जितने बड़े स्तर पर जश्न होता था इस बार वैसे नहीं है लेकिन बप्पा में विश्वास वैसा ही है. मैं कामना करता हूं कि ये शुभ पर्व हमारे जीवन से सभी बाधाओं को दूर करे और हम सभी को स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दे. ”गणपति बप्पा मोरया”
https://www.instagram.com/p/CEMAi-vnAaP/?utm_source=ig_web_copy_link
रामायण में भगवान का जीवंत किरदार निभाने वाले एक्टर अरूण गोविल ने भी सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं.
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता समस्त आपदाओं से संसार को मुक्ति दिलाएं। गणपति बप्पा मोरया 🙏
— Arun Govil (@arungovil12) August 22, 2020
एक्टर विवेक ओबराय ने गणपति को घर लाते हुए और पूजा का वीडियो शेयर कर ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का जयकारा लगाया. वे अपने बेटे के साथ गणेश की मूर्ति लेकर आए. वहीं उनकी बेटी ने नारियल फोड़कर उनका घर में स्वागत किया. विवेक ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
https://www.instagram.com/tv/CEKMMvXnJjG/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं.
The most loved god of the hindu pantheon, Ganesh ji is the harbinger of good and is worshipped far and wide with fervour. May this Ganesh Chaturthi bring u all health, happiness & prosperity & save u from evil.🙏
Happy Ganesh Chaturthi🌺 pic.twitter.com/V9xkR3E50y— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 22, 2020
एक्टर नील नितिन मुकेश और कुणाल खेमू ने भी फोटो शेयर कर सभी को गजानन के घर पधारने की शुभकामनाएं दी.
https://www.instagram.com/p/CEI-aTmDwAn/?utm_source=ig_web_copy_link
Ganpati Bappa Moriyaa!!! 🙏 pic.twitter.com/gOsxnOLD4T
— kunal kemmu (@kunalkemmu) August 22, 2020
एक्ट्रस माधुरी दीक्षित ने भी सावधानी के साथ पावन पर्व मनाने को कहा है.
https://www.instagram.com/p/CELaHUqHesg/?utm_source=ig_web_copy_link
शिल्पा शेट्टी के घर में भी गणेश चतुर्थी का माहौल है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तैयारी के शॉर्ट वीडियोज शेयर किए. इन वीडियोज से जाहिर है, सालों से गणपति का घर में स्वागत करती आ रहीं शिल्पा इस साल भी उनकी पूजा में कोई कसर नहीं रखेंगी.
https://www.instagram.com/p/B15zDKPBx4W/?utm_source=ig_web_copy_link
इधर प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है.
Ganesh Chaturthi celebrations this year might be different from the usual but the spirit and faith will always remain the same.
May this festival bring a new beginning for all of us.🙏 #HappyGaneshChaturthi pic.twitter.com/obpuSg3VAp— PRIYANKA (@priyankachopra) August 22, 2020
जहां पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर ने पूजा का वीडियो शेयर कर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी,
गणेश चतुर्थीच्या तुम्हा सर्वांना खूप खूप शुभेच्छा.
गणपती बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ती मोरया!
Wishing everyone a very happy #GaneshChaturthi. pic.twitter.com/hQDBAogRdG— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 22, 2020
वहीं विरेंद्र सहवाग अपने चित परिचित अंदाज में सभी को गणेश जी के घर में विराजमान होने पर गणपती बाप्पा मोरया का जयकारा लगाते नजर आए.
जय देव जय देव
जय देव जय देव
जय मंगल मूर्ति
दर्शन मार्ते मान कामना पूर्ति !
गणपति बप्पा मोर्या ।#HappyGaneshChaturthi pic.twitter.com/vJXHmAFhZK— Virrender Sehwag (@virendersehwag) August 22, 2020










