



Day: August 22, 2020


जब सीएम गहलोत ने खरीदा हाउसिंग बोर्ड का मकान – किश्तें चुकाते चुकाते हुए परेशान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास से हाउसिंग बोर्ड की 25 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यक्रम में आया हाउसिंग बोर्ड के पुराने सिस्टम की खामियों का किया जिक्र, इस दौरान सीएम गहलोत ने बताया एक वाकया भी, कभी सांसद रहने के दौरान गहलोत ने लिया था हाउसिंग बोर्ड का एक मकान, लेकिन जितने का लिया मकान उससे कहीं ज्यादा देने पड़ गए पैसे, सीएम गहलोत ने बताया- मैने जमा कराए खूब पैसे लेकिन फिर भी बता दिए बकाया, अगर दो हजार की आती थी किश्त तो 1800 रुपये तो केवल जाते थे ब्याज में, मूल में तो 200 रुपये ही होते थे जमा, लेकिन अब बदल रहा है सब कुछ, सीएम गहलोत ने दिए निर्देश- ‘देश में अलग पहचान बननी चाहिए हाउसिंग बोर्ड की, मेरा हाउसिंग बोर्ड के लिए है यह सपना, 30 साल पुराना सपना जो देखा था, वह पूरा होना चाहिए’, अब आयुक्त पवन अरोड़ा जुटे मुख्यमंत्री गहलोत का यह सपना पूरा करने में
22 Aug 2020
Read More »


FATF की ब्लैक लिस्टिंग से बचने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा: पाकिस्तान ने हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम पर लगाए प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल’ (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आने की पाकिस्तान की कोशिश, इसलिए पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम समेत उनके आकाओं पर लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के भी दिए गए हैं आदेश, पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को डाला था ‘ग्रे लिस्ट में, वहीं इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ा दी गई थी समय सीमा
22 Aug 2020
Read More »



निजी नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया ट्वीट, मुख्यमंत्री गहलोत और चिकित्सा मंत्री को टैग करते हुए लिखा- श्री अशोक गहलोतजी और रघु शर्माजी, प्रदेश में चलने वाले निजी नशा मुक्ति केंद्रों की उच्च स्तरीय करवाई जाए जांच, अधिकतर नशा मुक्ति केंद्रों में न तो डॉक्टर हैं और न ही साइकोलॉजिस्ट, बल्कि अप्रशिक्षित लोग नशा छोड़ने के लिए भर्ती मरीजो का करते हैं इलाज, निजी नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज की आड़ में फल फूल रहा है अवैध नशीली दवाइयों का कारोबार, साथ ही इलाज करवाने भर्ती हुए लोगों के साथ की जाती है मारपीट भी
22 Aug 2020
Read More »

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर अचानक तेज हुआ सियासी मुलाकातों का दौर: कई मंत्री, कांग्रेसी विधायक, निर्दलीय विधायक, बीटीपी और सीपीएम विधायक ने की आज सीएम गहलोत से मुलाकात, निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा मुलाकातों को- सुखराम विश्नोई, इंदिरा मीना, राजकुमार गौड़, मेवाराम जैन, आलोक बेनीवाल, जोगिंदर अवाना, शकुंतला रावत, बीटीपी के राजकुमार रोत व रामप्रसाद, माकपा विधायक बलवान पूनियां के अलावा हाल ही में पायलट कैम्प से लौटे ओम प्रकाश हुडला और सुरेश टाक ने भी की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात, हालांकि निर्दलीय विधायक हुडला, टाक और खुशवीर सिंह जोजावर ने कल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से भी की थी मुलाकात
22 Aug 2020
Read More »


‘यूपी में जो उपद्रव करेगा, वो भरेगा हर्जाना’ यूपी विधानसभा में लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक भी हुआ पारित, इस बिल के जरिए ही उपद्रवियों से वसूली की प्रक्रिया को दिया जाएगा अंजाम, विशेष मानसून सत्र में 17 विधेयक पारित, BSP का वॉकआउट, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
22 Aug 2020
Read More »


