सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को धमकी- तूने गलत पंगा लिया, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न?

Sonu Nigam
23 Jun 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज/बॉलीवुड. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री न सिर्फ सदमे से गुजर रही है, यहां गुटबाजी और नेपोटिज्म को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है. पहले ये बहस केवल एक्टर/एक्ट्रस में छिड़ी हुई थी, अब सिंगर सोनू निगम ने ये कहते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी कि इस इंडस्ट्री से भी किसी म्यूजिक कंपोजर, गीतकार या सिंगर के सुसाइड जैसी खबरें आ सकती हैं. अपने हालिया एक वीडियो में सोनू ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा है. साथ ही सोनू ने उनसे पंगा न लेने और मुंह न लगने की बात भी कही. सोनू निगम ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते. मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें. सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए. लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा. उसको तो आदत है. तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें.' यह भी पढ़ें: ‘आज एक एक्टर मरा है, कल कोई सिंगर भी हो सकता है’ वीडियो में सोनू ने आगे कहा, 'मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी नजदीकी हैं और पिछले कई सालों से मुझसे यही बात करते आ रहे हैं. लेकिन अब उन्‍हें कुछ अलग बोलना पड़ रहा है. उनमे से एक का सगा भाई है ज‍िसने डेढ़ साल पहले ट्व‍िटर पर लिखा था कि अगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एकता होती तो सीन कुछ और ही होता क्योंकि देश का हर म्यूजिशियन प्रताड़ित है क्योंकि उन्हें वो नहीं करने दिया जा रहा है जो वे करना चाहते हैं. ये उसकी भाषा है. आज से कुछ समय पहले की. दरअसल यही पर इंसान मार खा जाता है क्योंकि झूठा आदमी झूठीं चालें चलता है.' https://www.instagram.com/tv/CBuhzliheli/?utm_source=ig_web_copy_link सोनू ने इसके बाद सीधे भूषण कुमार का नाम लेते हुए कहा, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है. तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. समझा. तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है. याद है ना ये सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना बस.' वीडियो में सोनू ने मरीना कंवर का भी जिक्र किया और भूषण कुमार को उसके नाम की धमकी भी दी. सोनू ने कहा, 'मरीना कंवर याद है न, मरीना कंवर? वो क्‍यों बोली और क्यों बैकआउट हुई.. ये मुझे नहीं पता लेकिन मीडिया को पता है. माफिया इस तरह फंक्शन करता है, उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है. अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा. मेरे मुंह मत लगना बस अब.' यह भी पढ़ें: ‘हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है’ बता दें, मरीना कुंवर वहीं हैं जो 2018 में तब सुर्खियों आई थीं जब उन्‍होंने न‍िर्देशक साजिद खान और भूषण कुमार पर 'शोषण' के आरोप लगाए थे. #MeToo अभियान के तहत मरीना ने अपने एक इंटरव्‍यू में आरोप लगाते हुए कहा था कि भूषण कुमार ने वीडियो में काम देने के नाम पर उन्‍हें अपने घर पर बुलाया था और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. मरीना कुंवर एक मॉडल और टीवी एक्‍ट्रेस हैं जो 'जिंदगी तुमसे', 'जग्‍गू दादा', 'शपथ', 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे सीरियल्‍स में नजर आ चुकी हैं. सोनू के वीडियो में ये बाते कहने के बाद मरीना ने अपने ट्वीटर अकांउट से पोस्ट किया, 'कभी कभी हम हार जाते हैं और हम इसे अपने जीवन के साथ खत्म कर लेते हैं. मैं बहुत उदास महसूस कर रही हूं.' मरीना का ये ट्वीट अब वायरल हो गया है. https://twitter.com/marinakuwar/status/1275062748854935553?s=20 इससे पहले भी सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते. हालांकि उन्होंने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन बताया था कि पूरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री स‍िर्फ दो म्‍यूजिक कंपनियों के इशारे पर काम करती है और म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में माफिया काम करते हैं.' https://www.instagram.com/tv/CBkwC8Uhs_H/?utm_source=ig_web_copy_link