पॉलिटॉक्स न्यूज/यूपी. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अल्प सुबह हुई सड़क दुर्घटना और उसमें 24 मजदूरों की मौत पर अब राजनीति शुरु हो गई है. घटना पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मजदूरों की मौत पर संवेदना जताई, वहीं दूसरी ओर, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कांड पर योगी सरकार को घेरा. प्रियंका ने घटना के बहाने सब कुछ जानते बूझते अनजान बनने और केवल बयानबाजी करने का सरकार पर आरोप लगाया. वहीं अखिलेश यादव ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताया. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने कहा आखिर क्यों मर गया सरकार का ज़मीर?
गौरतलब है कि शनिवार सुबह तीन बजे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है. घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी की तरफ से सभी मृतक परिवार को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. साथ ही यूपी सरकार से मजदूरों की मौत की जिम्मेदारी लेने और प्रत्येक मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की मदद देने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: अदालत सड़कों पर पैदल चलने वालों को कैसे रोक सकती है- सुप्रीम कोर्ट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जानबूझकर अनजान बने रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है. प्रियंका ने यूपी सरकार से सभी घायलों के समुचित इलाज और सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके परिवारवालों तक पहुंचाने की मांग की. साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की भी मांग की है. साथ ही अब उन्नाव और सागर में हुई मजदूरों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों को इन अमानवीय हालातों में छोड़ा नहीं जा सकता है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261566146697785345?s=20
कांग्रेस महासचिव ने लिखा, 'औरैया की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?'
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261523509441789952?s=20
उन्होंने सरकार पर आंख मूंदे रहने का आरोप लगाते हुए लिखा, 'या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या वो सब कुछ देख के अनजान बनी हुई है. क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है?'
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261532602223083520?s=20
मृतकों और घायलों की मदद के लिए सरकार से मांग करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सभी मृतकों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके परिवारवालों तक पहुंचाया जाए. सभी घायलों का समुचित इलाज हो और इन सबकी आर्थिक मदद की जाए.'
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया सड़क दुर्घटना में हुई 24 मजदूरों की मौत को हत्या करार दिया. पूर्व सीएम ने सड़क हादसे पर दुख जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर सड़क हादसे को अवर्णनीय दुख की घड़ी बताते हुए लिखा कि सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं. ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1261494429413634051?s=20
अखिलेश यादव ने पार्टी की तरफ से सभी मृतक परिवार को 1 लाख रुपये सहायता राशि देने की भी घोषणा की है. साथ ही यूपी सरकार से मजदूरों की मौत की जिम्मेदारी लेने और प्रत्येक मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की मदद देने की मांग की है.
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1261505898922471424?s=20
इधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी सरकार पर निशाना साधा. ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि देश की सड़कों पर घर वापसी करते लुटे/लाचार लाखों प्रवासी मजदूर व उनके बिलकते परिवारों की भूख, बदहाली व रास्ते में हो रही मौतों के टीवी दृश्य हृदयविदारक व अति-दुःखद घटना है. ऐसे में केन्द/राज्य सरकारों द्वारा आजकी उनकी जिन्दगी-मौत की लड़ाई से निपटने के लिए कारगर व्यवस्था तत्काल लागू करनी चाहिए.
https://twitter.com/Mayawati/status/1261171859627753472?s=20
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर औरैया हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है. उन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
https://twitter.com/narendramodi/status/1261523857237667840?s=20
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि औरैया में हुए सड़क हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ. इस दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. उन्होंने साथ ही इस हादसे में घायल हुए मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1261506407574069250?s=20
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1261508656413044737?s=20
इधर, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भूख से मर रहा है तो कोई रेल की पटरी पर कट के मर रहा है तो कोई सड़क पर मर रहा है, लेकिन हर जगह सिर्फ़ मज़दूर मर रहा है. सरकार कभी नहीं मरती...क्योंकि उसका 'ज़मीर' मर गया है.
https://twitter.com/manmohansingh__/status/1261510995912151042?s=20