पॉलिटॉक्स न्यूज. इस समय देश-दुनिया में केवल एक ही शोर है '
कोरोना कोरोना'. जहां जाओ वहां केवल कोरोना ही कोरोना है. हालांकि कोरोना अब 'करोना' जरूर बन गया है लेकिन इसके कहर में कोई कमी नहीं आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज नेताओं के जनता से अपने बचाव की अपील इतनी कारगर नहीं हुई तो अब बॉलीवुड आमजन से अपने आपको कोरोना वायरस से अपील करने सोशल मीडिया पर आ गया है. इस लिस्ट में शाहरूख खान और सलमान से लेकर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, बाबा सहगल, शिल्पा शेट्टी और कार्तिक आर्यन से लेकर सोशल मीडिया सनसनी डिंचेक पूजा भी शामिल हैं जिन्होंने न केवल लोगों से कोरोना वायरस से अपने आपको बचाकर रखने की अपील की है, साथ ही वीडियो पोस्ट कर अपने मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश भी की है. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर कैसे गूंज रही है बॉलीवुड की 'कोरोना गो गो ना' और 'काम ये करो ना' की गूंज.
‘क्या भजन कीर्तन सुनकर भागेगा कोरोना’
सबसे पहले बात करते हैं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की जिन्होंने कोरोना पर एक कविता ही लिख डाली जो कुछ इस तरह से है..
करोना गो ये मैने दिया था नारा,
इसलिए जाग गया था भारत सारा।
करोना जैसे चमक रहा है 102 देशों में तारा,
एक दिन हम बजा देंगे करोना के बारा।।
बात करें सदी के महानायक वन एंड ओनली अमिताभ बच्चन की तो उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए सभी देशवासियों को कोरोना वायरस से डरने की जगह एक साथ मिलकर लड़ने की अपील की.
https://twitter.com/SrBachchan/status/1240901731552116736?s=20
वहीं किंग आॅफ रोमांस शाहरूख खान ने लोगों को थोड़ी सी एतियात बरतने और अपने साथ साथ दूसरों की भी परवाह करने की सलाह देते हुए कुछ समय अपने घरों पर ही रहने की अपील की.
https://twitter.com/iamsrk/status/1241035848918790144?s=20
बात करें सलमान खान की तो उन्होंने अपने पॉपुलर स्टाइल में जनता से कोरोना वायरस से सतर्क रहने को घर पर ही चिल करने को कहा.
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1241462024481067008?s=20
बॉलीवुड के मिस्टर फिट अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस को एक रेस बताते हुए कहा कि ये एक ऐसी रेस है जिसमें आगे रहने वाला नहीं बल्कि सबसे पीछे रहने वाला जीतेगा.
https://twitter.com/akshaykumar/status/1240961352350359553?s=20
वहीं सोशल मीडिया की सनसनी डिंचेक पूजा ने रेप अंदाज में 'कोरोना...ये काम करो ना' से लोगों को वायरस से बचाव के तरीके बखूबी तरीके से समझाए.
https://twitter.com/DhinchakPooja/status/1240510006396506113?s=20
अजय देवगन ने कोरोना को एक फिल्म बताते हुए कहा कि ये हम पर है कि हम हीरो बनना चाहते हैं या विलेन. हाथ साफ है तो हीरो और मैले हैं तो विलेन, फैसला आपका है.
https://twitter.com/mybmc/status/1241389453131694081?s=20
वहीं एक्ट्रस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने घर में रहने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि घर पर रहे और अपने आप को स्वस्थ रखें.
https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1240858203413303301?s=20
बॉलीवुड के हॉट एक्टर कार्तिक आर्यन ने 'प्यार का पंचनामा' वाली स्टाइल में नॉन स्टॉप लॉकडाउन में घर से बाहर जाने वालों की जमकर क्लास लगाई.
https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1240672124978597889?s=20
फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने एक टिकटॉक वीडियो शेयर करते हुए आस पड़ौस से दूरी बनाए रखने और बार बार हाथ धोने की बात कही.
https://twitter.com/TheShilpaShetty/status/1240877729735557120?s=20
वहीं बाबा सहगल ने अपने ट्वीट अकाउंट पर कई सारे वीडियो शेयर करते हुए घर पर रहने और कोरोना से लड़ाई लड़ने का मैसेज दिया.
कोरोना ने वॉट लगा दी है सबकी,
भूल जाओ सोड़ा बीयर, विसकी पब की,
कटआॅफ करले सोशली तू सबसे,
मोदीजी ने बोला है सबको कबसे,
करोना गो गो ना, करोना गो गो ना,
घर में खाते पीते ऐश करो ना।।
https://twitter.com/OnlyBabaSehgal/status/1241566644633296901?s=20