पॉलिटॉक्स न्यूज़. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर पधारे. वे अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ यहां पधारे हैं. उनके स्वागत में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम भी रखा गया. वे अभी एक दिन और हिंदूस्तान में हैं. खास बात ये रही कि सोशल मीडिया पर ट्रंप की जगह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिट हो रहे हैं. ट्रंप के भारत आने के बाद दक्ष अरोरा नाम के यूजर का कुछ महीनों पहले का एक ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में दिखाया गया है. वहीं एक अन्य यूजर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की फोटो को एक करते हुए पीएम मोदी को नया नाम दिया, जो है ट्रंपेंद्र (Trumpendra).
वहीं बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने एक ट्वीट करते हुए एक्टर रणवीर सिंह का एक एडिट वीडियो पोस्ट किया जिसमें ट्रंप भारत आने के बाद नाचते हुए दिख रहे हैं. नीचे लिखे है आपका स्वागत है.
Welcome to India @POTUS !!
🇮🇳🇺🇸🤘😁 https://t.co/ZRVc5rpBhd— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 23, 2020
कई वीडियो में ट्रंप को बाहुबली फेम स्टाइल में दिखाया गया है.
https://twitter.com/newqclear/status/1231656040241876992?s=20
एक पुराने ट्वीट में पीएम मोदी को महात्मा गांधी स्टाइल में दिखाते हुए लिखा है, ‘अब से नरेंद्र मोदी गांधी भी हैं’.
Breaking News : Abse @narendramodi Gandhi bhi Hai 🤣🤣🤣🤣. #FatherOfIndia #DadaSahabPhalke #pmcbank #earthquake #SupremeCourt #bharatRatna #UNGA #Trump #TrumpModiMeet #India #ImranKhan #Pakistan #USA pic.twitter.com/T6zyu4HTrz
— Daksh Arora (@DakshArora007) September 24, 2019
एक फोटो में नरेंद्र मोदी ट्रंप की शक्ल में हैं या ट्रंप पीएम मोदी की शक्ल में हैं, बता पाना नामुमकिन है.
#TrumpEndra #TrumpModiMeet
अब ये किसने किया है।
🤣🤣🤣🤣🤣#trumpendra pic.twitter.com/cuuYjQ2SaI— NISHITH RAJYAGURU (@thenishith) February 18, 2020
वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क पर झुग्गी झोपड़ियों के सामने दीवार खड़ी करने का मुद्दा भी ट्वीटर पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे ग्रेट वॉल आॅफ अहमदाबाद कहा जा रहा है.
This is Gujrat model #TrumpIndiaVisit #TrumpInIndia #Trump pic.twitter.com/TQ0NJIJdbJ
— IήtrØvert Gu¥ (@introvertguy07) February 23, 2020
https://twitter.com/YogeshRavaliya/status/1231499817936916480?s=20
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने भी पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा, ‘पहले भारत और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के बीच देश के हितों की बात होती थी, आज गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने की बात हो रही है’.
पहले भारत और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के बीच देश के हितों की बात होती थी, आज गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने की बात हो रही है : @GouravVallabh pic.twitter.com/gzDsj01VTg
— Congress (@INCIndia) February 24, 2020










