पायलट के निशाने पर फिर आए सीएम गहलोत

19 Jan 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ सचिन पायलट का यह बयान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उस बात का भी करारा जवाब है, जो सीएम गहलोत कई मौकों पर कहते हैं, 'जनता ने इस बार पहले से ही मन बना लिया था कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना है. प्रदेश की हर गली-मौहल्ले से एक ही आवाज थी कि इस बार गहलोत बने मुख्यमंत्री'. इस तरह सचिन पायलट ने मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की बात का समर्थन करते हुए बातों-बातों में मुख्यमंत्री गहलोत को उनके इस बयान का जवाब भी दे दिया.