दिल्ली में छिड़ी मफलर पर राजनीति, ‘मफलरमैन’ अमित शाह हो रहे ट्रोल

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. दिल्ली में जोरों की ठंड पड़ रही है. इसके बावजूद कांग्रेस-बीजेपी के धरना प्रदर्शनों में कमी नहीं आ रही. दूसरी ओर, जैसे ही ठंड बढ़ी, लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर याद आया. एक यूजर ने #MufflerMan से केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया ‘केजरीवालजी, इस बार मफलर अभी तक बाहर नहीं आया. ठंड भी बहुत है. जनता पूछ रही है सर…’ (MufflerMan)

इसका रिप्लाय करते हुए केजरीवाल ने पोस्ट किया, ‘मफलर बहुत पहले निकल चुका है. आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया. ठंड बहुत ज्यादा है. सब लोग अपना ध्यान रखें’.

इस ट्वीट के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है जिसमें अमित शाह केजरीवाल की तरह ही मफलर ओढ़े नजर आ रहे हैं. अब यूजर्स इस फोटो को ट्रोल करते हुए जमकर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिखा, ‘नकलची से सावधान. MufflerMan की कोई ब्रांच नहीं है’.

वहीं एक अन्य यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की फोटो शेयर करते हुए टाइटल दिया ‘ढोंगरी के राजा’

एक महिला यूजर ने लिखा, ‘अब तो विरोधी भी केजरीवाल की राजनीति को फॉलो कर रहे हैं’. MufflerMan

प्रीतो नाम की एक यूजर ने लिखा है, ‘लोगों को गोली से डर नहीं लगता साब, मफलर मैन से लगता है’.

एक यूजर ने कहा, ‘दिल्ली में चुनाव की बारी है इसलिए मफलरधारी है’.

एक यूजर ने लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल के घर से सीबीआई रेड के दौरान गायब हुए दो मफ़लरो में से एक मिल गया है..जो अमित शाह के पास है’.

वहीं एक यूजर ने जनता की भारी डिमांड पर अपनी मफलर वाली फोटो दिखाने की अरविंद केजरीवाल से अपील की.

अमन कुमार नाम अमित शाह की फोटो शेयर करते हुए कहा कि अब केजरीवाल को उनका प्रतियोगी मिल गया है.

प्रेरणा नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘खेल खेल में मफ़लर पहनना तक सिखा दिया हमारे बाबू ने’

यह भी पढ़ें: ‘कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर कैसे बनेगा’