मोदी एक काम में नंबर वन हैं कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए- राहुल गांधी

25 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि जो काम आज तक देश के दुश्मन नहीं कर पाए, वो नरेंद्र मोदी पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक काम में नंबर वन हैं, आपके संगठन ने वर्षों से सिखाया है कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए और कैसा तोड़ा जाए. आप इसमें नंबर वन हैं. यह भी पढ़ें: देश की उन्नति को खत्म करने का काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए वो नरेन्द्र मोदी कर रहे- राहुल गांधी