व्यख्याता भर्ती परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग पर मुख्यमंत्री गहलोत से मिलकर ये बोले डॉ. किरोडी

23 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रथम श्रेणी स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा (1st Grade Lecture recruitment exam) की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीना (Dr.Kirodi Lal Meena) ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की. छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ रहा. इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत और शिक्षामंत्री के सामने अपना पक्ष रखा और तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जिसपर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर पुनर्विचार करने का भरोसा दिलाया.