झारखंड में सचिन पायलट ने बांधा समां

15 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट चुनाव कैम्पेनिंग के लिए झारखंड पहुंचे. यहां धनबाग में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में एक जनरैली को संबोधित किया. पायलट ने कहा कि बीजेपी राज में झारखंड पर केवल कर्ज का बोझ बढ़ा है. अबकी बार राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी कांग्रेस सरकार का बनना निश्चित है.