कभी नहीं भूलूंगा जाट समुदाय का योगदान: सीएम गहलोत

11 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर में जाट समाज (Jat Society) के प्रतिभा सम्मान समारोह शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने जाट समाज का धन्यवाद देते हुए कहा कि, ‘मेरी सफलता में जाट समाज का बड़ा योगदान है, मैं आज यहां तक पहुंचा हूं तो इसमें जाट समाज का बड़ा योगदान है, मैंने पांच चुनाव जाट समाज के सहयोग से ही जीते हैं.’ सीएम गहलोत ने इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि प्रोत्साहित करने से प्रतिभाओं में निखार आता है. यह भी पढ़ें: जाट समाज के सहयोग से जीते 5 चुनाव, मेरी सफलता में जाट समाज का बड़ा योगदान-गहलोत