फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना क्या सच में था ड्रामा

4 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन वाली ‘शिराकां’ सरकार बनने के 10 दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े (Ananth Kumar Hegde) ने इस राज़ से पर्दा उठाते हुए एक बार फिर राजनीतिक हकचल तेज कर दी कि आख्रिर क्यों फडणवीस 4 दिन दिनों के लिए सीएम बने. हेगड़े ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस केंद्र को 40 हजार करोड़ रुपए लौटाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि फडणवीस ने इसे झूठ बताया.