वीडियो खबर: सरयू राय के साथ गौरव वल्लभ बने रघुबर दास का रोड़ा

(Jamshedpur East)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी (Jamshedpur East) सीट से लगातार 5 जीत दर्ज कर चुके हैं. इस बार भी उनकी एक तरफा जीत के कयास चुनावों से पहले ही लग रहे थे लेकिन सियासी आंधी ने अपना रूख ऐसा मोड़ा कि रघुबर दास एक तरफा जीत तो दूर, उनके जीतने तक के लाले पड़ते नजर आ रहे हैं. इसी वजह हैं सरयू राय, जो रघुबर दास कैबिनेट में मंत्री हैं. भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया तो सरयू राय ने अपनी सीट जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा तो भरा ही, साथ ही जमशेदपुर पूर्वी सीट से भी नामांकन दाखिल किया है.