राहुल ने राजनीति छोड़ थामा बल्ला, सोशल मीडिया पर हुआ हो-हल्ला

Rahul Gandhi

कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरियाणा के केएलपी कॉलेज के स्टेडियम में बल्ला क्या पकड़ा, सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया. उनके क्रिकेटिंग शॉट्स शायद बाउंड्री के पार न पहुंचे हो लेकिन देश के हर कोने कोने तक उनका ये स्टाइल जरूर पहुंच गया. महेंद्रगढ़ के रेवाडी स्टेडियम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बल्ले से लगते चौके छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पर क्रिटिक्स और यूजर्स के धांसू कमेंट भी आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सियासी पिच छोड़ क्रिकेटर बने राहुल गांधी, नेट्स पर चौके-छक्के लगाने का वीडियो वायरल

कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा है कि अब उन्हें राजनीति छोड़ क्रिकेट में हाथ आजमाना चाहिए. वहीं कुछ ने कहा कि विराट कोहली को अब ​ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि टीम को चौथे नंबर का बल्लेबाज जल्दी ही मिल जाएगा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री जी के खेलो इंडिया के सपने को साकार करते हुए राहुलजी’